करुणा गतिविधियों को मिला प्रशासनिक संबल: Dy SP अमरसिंह रतनू ने की पहल की सराहना
![]()
करुणा गतिविधियों को मिला प्रशासनिक संबल: Dy SP अमरसिंह रतनू ने की पहल की सराहना
अमलनेर प्रतिनिधि :
आज करुणा गतिविधियों को जन-जन तक पहुँचाने और विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का विकास करने के उद्देश्य से पाली जिले के विभिन्न विद्यालयों में सघन संपर्क अभियान चलाया गया। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक पाली कार्यालय में उप पुलिस अधीक्षक (Dy SP) आदरणीय श्री अमरसिंह जी रतनू से भेंट कर उन्हें करुणा थीम एवं उससे जुड़ी गतिविधियों की विस्तृत जानकारी दी गई।
इस अवसर पर Dy SP श्री रतनू ने करुणा आधारित गतिविधियों की मुक्त कंठ से सराहना की। उन्होंने करुणा क्लब की गतिविधि पुस्तिका को बारीकी से पढ़ते हुए उसमें समाहित विचारों, उद्देश्यों एवं कार्यप्रणाली को अत्यंत प्रेरणादायी बताया। उन्होंने कहा कि विद्यालय स्तर पर इस प्रकार की करुणा गतिविधियाँ विद्यार्थियों में संवेदनशीलता, सामाजिक जिम्मेदारी और सकारात्मक सोच विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
Dy SP श्री रतनू ने यह भी उल्लेख किया कि करुणा जैसी पहल समाज में सौहार्द, मानवता और नैतिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का सशक्त माध्यम बन सकती है। उन्होंने इस अभियान से जुड़े कार्यकर्ताओं को भविष्य में भी इसी समर्पण और उत्साह के साथ कार्य करने के लिए शुभकामनाएँ दीं।
इस भेंट के दौरान करुणा गतिविधियों को लेकर सकारात्मक संवाद हुआ और प्रशासनिक स्तर पर सहयोग की अपेक्षा भी व्यक्त की गई। कार्यक्रम का समापन करुणा के संदेश को अधिक व्यापक स्तर पर पहुँचाने के संकल्प के साथ हुआ।

