नांदेड़ में सप्तरंग कल्चरल फेस्टिवल २०२५ का रंगारंग सोहळा
1 min read

नांदेड़ में सप्तरंग कल्चरल फेस्टिवल २०२५ का रंगारंग सोहळा

Loading

नांदेड़ में सप्तरंग कल्चरल फेस्टिवल २०२५ का रंगारंग सोहळा

नांदेड़ प्रतिनिधी – सप्तरंग सेवाभावी संस्था की और से आयोजित “सप्तरंग कल्चरल फेस्टिवल २०२५” में आज का दिवस आध्यात्मिक और सांस्कृतिक स्नेहबंध से सराबोर रहा। इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी वसंत नगर सेवाकेंद्र की संचालिका बी. के. स्वाती दीदी ने फेस्टिवल की डायरेक्टर तथा संस्था की प्रेसिडेंट डॉ. सानवी जेठवानी को राखी बांधी और ईश्वरीय सौगात भेंट की।
कार्यक्रम में स्नेह, सद्भावना और संस्कारों का संदेश गूंजता रहा। इस पावन अवसर पर डॉ. सानवी जेठवानी ने भी बी. के. स्वाती दीदी सहित उपस्थित सभी बी. के. बहनों का मंच पर शॉल और मोमेंटो देकर सन्मान किया।
फेस्टिवल में आध्यात्मिकता और संस्कृति का सुंदर संगम देखने को मिला। उपस्थित सभी लोगों ने इस अनोखे आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे उपक्रम समाज में प्रेम, भाईचारा और सकारात्मकता का वातावरण निर्माण करते हैं।
सप्तरंग कल्चरल फेस्टिवल २०२५ ने नांदेड़ शहर में एकता, संस्कार और सेवा का प्रेरणादायी संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *