भूतमगरी सांडेराव विद्यालय के करुणा क्लब को राष्ट्रीय पहचान — “बेस्ट करुणा क्लब विद्यालय” पुरस्कार से सम्मानित , करुणा इंटरनेशनल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत • विद्यार्थियों में जीवदया, पर्यावरण व मानवीय मूल्यों की अनूठी पहल
1 min read

भूतमगरी सांडेराव विद्यालय के करुणा क्लब को राष्ट्रीय पहचान — “बेस्ट करुणा क्लब विद्यालय” पुरस्कार से सम्मानित , करुणा इंटरनेशनल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत • विद्यार्थियों में जीवदया, पर्यावरण व मानवीय मूल्यों की अनूठी पहल

Loading

भूतमगरी सांडेराव विद्यालय के करुणा क्लब को राष्ट्रीय पहचान — “बेस्ट करुणा क्लब विद्यालय” पुरस्कार से सम्मानित

करुणा इंटरनेशनल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत • विद्यार्थियों में जीवदया, पर्यावरण व मानवीय मूल्यों की अनूठी पहल

अमलनेर प्रतिनिधी

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी सांडेराव के करुणा क्लब केंद्र पर करुणा इंटरनेशनल, चेन्नई के राष्ट्रीय प्रेसिडेंट एस. शांतिलाल जैन एवं वाइस प्रेसिडेंट घीसुलाल जी जैन का विद्यालय परिवार द्वारा माल्यार्पण कर तथा साफा पहनाकर गरिमापूर्ण स्वागत व बहुमान किया गया। यह अवसर विद्यालय परिवार के लिए गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।
विद्यालय के प्रधानाचार्य घनश्याम लोहार ने इस दौरान जानकारी देते हुए बताया कि करुणा क्लब बच्चों और युवाओं में सभी जीवित प्राणियों के प्रति प्रेम, दया, करुणा और संवेदनशीलता विकसित करने का एक सशक्त मंच है। इसे विद्यालयों में सह-पाठ्यक्रम गतिविधि के रूप में संचालित किया जा रहा है। क्लब की गतिविधियों में पशु कल्याण, वृक्षारोपण, गौशाला सेवा, अहिंसा, पर्यावरण संरक्षण, श्रेष्ठ साहित्य अध्ययन, सामुदायिक सेवा, योग, ध्यान और स्वच्छ जीवन शैली जैसे विषयों पर आधारित प्रतियोगिताएं, कार्यशालाएं और जागरूकता कार्यक्रम शामिल हैं, जिनसे विद्यार्थियों में मानवीय मूल्यों का समग्र विकास हो रहा है।
विद्यालय के करुणा क्लब प्रभारी एवं विद्यार्थियों ने मोबाइल से दूर रहकर सृजनात्मक गतिविधियों से जुड़ने की प्रेरणा देते हुए मूक प्राणियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था की। विद्यालय परिसर एवं घरों में परिंडे लगाकर नियमित रूप से पक्षियों के लिए पानी और चुग्गे की व्यवस्था की जा रही है, जो जीवदया का सजीव उदाहरण है।
क्लब के उद्देश्यों को व्यापक स्तर पर पहुंचाने के लिए प्रशिक्षण, प्रेरक वार्ताएं, साहित्य अध्ययन तथा भव्य कार्यक्रमों के माध्यम से भामाशाहों और अभिभावकों को जोड़ने का भी विद्यालय संकल्पित है।
इस अवसर पर करुणा इंटरनेशनल केंद्र तखतगढ़ के प्रभारी, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक मीठालाल जी जोशी, युवा समाजसेवी प्रकाश कुमार सुथार, श्रीमती जीवीबाई मेघराज साकरिया, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सांडेराव के प्रधानाचार्य शैतान सिंह राजपुरोहित का भी सम्मान किया गया।
विद्यालय परिवार से करुणा क्लब सदस्य एवं शिक्षक सेताराम, मोहनलाल, आशा कुमारी, जगदीश राम बिश्नोई, प्रतापराम, श्रीनारायण मीणा, कन्हैयालाल, पुनीत यादव सहित इंटर्नशिप प्रशिक्षु छात्राध्यापक-छात्राध्यापिकाएं अंजलि कंवर, भावना कुमारी, सुमन कुमारी, नमिता, भंवर लाल तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
प्रधानाचार्य घनश्याम लोहार ने वर्ष भर संचालित करुणा क्लब की प्रगति और गतिविधियों की विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी। उल्लेखनीय है कि इसी वर्ष तखतगढ़ में आयोजित करुणा इंटरनेशनल के राष्ट्रीय वार्षिक अधिवेशन में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतमगरी सांडेराव को “बेस्ट करुणा क्लब विद्यालय” का राष्ट्रीय पुरस्कार तथा प्रधानाचार्य घनश्याम लोहार को “बेस्ट करुणावान व्यक्तित्व” सम्मान प्राप्त हुआ — जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है।
यह सम्मान विद्यालय की मानवीय मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रणाली और विद्यार्थियों में करुणा संस्कार विकसित करने के निरंतर प्रयासों की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *