अमलनेर मे प्रांत कार्यालय के पास वक्फ संशोधन कायदा (उम्मीद 2025) के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन: सेंकड़ों लोग हुए शामिल
![]()
अमलनेर मे प्रांत कार्यालय के पास वक्फ संशोधन कायदा (उम्मीद 2025) के खिलाफ भारी विरोध प्रदर्शन: सेंकड़ों लोग हुए शामिल
अमलनेर प्रतिनिधी
ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड कि हिदायतों पर ता.11/4/2025 शुक्रवार दोपहर 3: बजे मा. उपविभागीय अधिकारी नितीन मुंडावर सहाब को मुस्लिम समाज शिष्ट मंडल के जिम्मेदारो के हाथों निवेदन दिया गया। इस निवेदन के जरिए
महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म
राष्ट्रपति भारत सरकार से अनुरोध किया हैं कि,
(1) सरकार ने वक्फ संशोधन बिल 2024 के लिए दोनो सदनो कि एक जाॅईट पार्लियामेंटरी कमेटी (जे सी पी) बनायी उनकी 37 बैठक हुई !10 बड़े शहरों में जाकर कमेटी ने व्हीजीट की 20/25 एन जी ओ के साथ भी मिटींग हुई साथ ही 97,27,772 लोगों ने भी संशोधन के खिलाफ निवेदन दिये लोकसभा में 232 और राज्यसभा के 95 सांसदोने इस वक्फ संशोधन का विरोध किया फिर भी सरकार ने उस बिल को पास करके उसे कायदे में रुपांतरित कर दिया है !
(2) इस उम्मीद 2025 कायदे को असंवैधानिक तरीके से पास किया गया इसलिए सुप्रीम कोर्ट में 15 पिटीशन दाखिल हो चुकी है !
इस परिप्रेक्ष्य में महामहिम से निवेदन किया है की, वें इस वक्फ बिल 2025 को रद्द करने की अधिसूचना प्रसारित करें!
इस मौके पर अमलनेर शहर के सभी मस्जिदों के कब्रस्तान, ईदगाह दरगाहों, खानकाहों तथा सामाजिक संस्थाओं के ट्रस्टीज और शहर के सभी प्रतिष्ठित व्यक्ति बड़ी संख्या में मौजूद थे।


