वैनतेय विद्यालय मे हिंदी दिन समारोह
![]()
वैनतेय विद्यालय मे हिंदी दिन समारोह मनाया गया (निफाड) वैनतेय विद्यालयमे हिंदी वक्तृत्व प्रतियोगिता, प्रश्न मंजुषा प्रतियोगिता, हिंदी दिन महत्त्व विशद और शेरोशायरी के साथ मनाया गया. विद्यालय के प्रधानाचार्य मधुकर माळी सर के करकमलोसे माता सरस्वती के प्रतिमा का पुजन कर कार्यक्रम का आरंभ हुवा हिंदी वक्तृत्व प्रतियोगिता मे कुल ग्यारह छात्रोने हिस्सा लिया था. प्रश्न मंजुषा प्रतियोगिता मे कक्षा आठवी से दसवी तक तेरासौ छात्र संमिलीत हुए थे. हिंदी विभाग प्रमुख पी. वाय शेख सर ने शेरोशायरी से कार्यक्रम की शुरूवात की,वक्तृत्व प्रतियोगिता मे प्रथम कु. शिवाजंली शिंदे, द्वितीय कु. जान्हवी शर्मा, तृतीय कु. तनश्री सोनवणे, उतेजनार्थ कु. ऋतुजा गायकवाड, कु. कृष्णवेली कांबळे. प्रश्न मंजुषा कु. मानसी डोंगरे,कु.मधुरा जाधव,यश सानप, यशराज सुरंजे, सार्थक तुपलोंढे, प्रतिक बोडके, अनिकेत सांगळे, हिंदी दिन दिवार पत्रिका प्रकाशन उप प्रधानाचार्य एन. डी शिरसाठ सर और पर्यवेक्षक टी. एस. तलवारे सर के हातो किया गया. प्रतियोगिता मे हिस्सा लेने वाले छात्रो का नकद रक्कम, पेन, गुलदस्ता देकर सम्मान किया गया. प्रतियोगिता का परिक्षण श्रीमती बी. एस. लंबाते, श्री. आर. एच. पठाण ने किया. कार्यक्रम का सुत्र संचालन श्रीमती एस. जे. चौधरी, श्रीमती. जी. जे. पंडया ने किया. हिंदी भाषा का महत्त्व हमेशा आचरण मे लाने का प्रयास हम सब की जिम्मेदारी है, उसके बढोतरी के लिए हम सब हिंदी भाषा को अपनाए यह आवाहन प्रधानाचार्य मधुकर माळी सर ने अध्यक्षीय भाषण मे किया. कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन पी. वाय. शेख सर ने किया. मंच पर प्रधानाचार्य मधुकर माळी सर, उप प्रधानाचार्य एन. डी. शिरसाठ सर, पर्यवेक्षक टी. एस. तलवार सर, जेष्ठ अध्यापक जी. एम. टकले, श्रीमती. आर. एम. लाहोटी. उपस्थित थे.




